फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फर्जी अंकपत्र बनाने वाले स्कूल संचालक पर हो कार्रवाई

फर्जी अंकपत्र बनाने वाले स्कूल संचालक पर हो कार्रवाई

Thu, 26 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
फर्जी अंकपत्र बनाने वाले स्कूल संचालक पर हो कार्रवाई
सितारगंज। फर्जी अंकपत्र बनाकर देने वाले स्कूल संचालक के खिलाफ एलएलबी के छात्र ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि कोतवाली में भी पूर्व में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को मूलरूप से ग्राम अंजनिया व हाल निवासी तुर्कातिसौर अमृतपाल सिंह ने एसडीएम विनोद कुमार को ज्ञापन दिया। बताया कि 26 सितंबर को पीलीभीत रोड स्थित एक स्कूल के संचालक से कक्षा आठवीं की अंकतालिका बनवाई। जिसके एवज में संचालक ने 2800 रुपये लिए। कहा कि वह चाणक्य लॉ कालेज में एलएलबी का छात्र है और वर्ष 2014 में नानकमत्ता पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन संचालक के पुत्र के कहने पर उसने वर्ष 2014 में आठवीं उत्तीर्ण की मार्कशीट बनवाई। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed