{"_id":"59ee4c604f1c1bee688b71cf","slug":"150878942112-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष से लड़की पक्ष को किया घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष से लड़की पक्ष को किया घायल, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। शादी से पहले ही दहेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने वधू पक्ष पर पथराव कर उसे घायल कर दिया। तीन घायलों को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां से दो घायलों को बड़े अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्लॉक रोड टंकी चौराहा खताड़ी निवासी शौकत अली ने रविवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी पुत्री मेहजबी की शादी मोती मस्जिद निवासी मो. कमर के साथ सात अक्तूबर को होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही तीन अक्तूबर को वर पक्ष ने वधू पक्ष से दहेज की मांग कर डाली, तो इससे नाराज लड़की के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। शौकत की पत्नी नफीसा बेगम ने सात अक्तूबर को ही इसकी सूचना कोतवाली में दे दी थी। इसके बावजूद रविवार रात कमर शौकत के घर में घुस गया और धमकाते हुए लड़की को पकड़कर भगाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर भाग गया। इस बात की जानकारी जैसे की लड़की के भाइयों को पता चली तो वह उसकी शिकायत करने लड़के के घर पहुंचे, तो मो. कमर, उसके परिजन कमर, मौलाना इफ्तखार, मौलवी बदर, हाजी इम्तियाज, मां नसीम, साईदा, नजमुद्दीन व अन्य कई लोगों ने मिलकर पथराव कर दिया। इससे अजहरुद्दीन, अरशद अली, मो. नईम गंभीर रूप से घायल गए, जिनमें से नईम, अरशद की हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल भेज दिया गया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद शौकत को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित शौकत की तहरीर के आधार पर वर पक्ष के कमर, मौलाना इफ्तखार, मौलवी बदर, हाजी इम्तियाज, फईमुद्दीन, नसीम, साईदा, नजमुद्दीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 452, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट हो गई