फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दिल्ली से घर जा रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

दिल्ली से घर जा रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

Wed, 18 Oct 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से घर जा रहे यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा
रामनगर (नैनीताल)। दीपावली की छुट्टी पर घर आ रहे एक व्यक्ति को जहरखुरानी गिरोह ने मंगलवार सुबह स्थानीय रोडवेज बस परिसर में लूट लिया। लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र हीरा सिंह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह सोमवार को दिल्ली से अपने घर अल्मोड़ा जाने के लिए चला था, रामनगर पहुंचने के बाद वह रोडवेज स्टेशन परिसर में अल्मोड़ा की बस का इंतजार कर रहा था, कि तभी दो युवक उसके पास आए और थोड़ी देर बात करने के बाद राजेंद्र से चाय पीने को कहा। राजेंद्र ने चाय पी ली। इसके कुछ देर बाद राजेंद्र बेहोश हो गया, जिसे 108 की सहायता से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहां होश आने पर राजेंद्र ने बताया कि दो युवक उससे पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed