फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूछड़ी गांव मे हुये गोलीकांड के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछड़ी गांव मे हुये गोलीकांड के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
पूछड़ी गांव मे हुये गोलीकांड के दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामनगर (नैनीताल)। शक्तिनगर पूछड़ी में लेनदेन के विवाद में चली गोली से तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शक्तिनगर पूछड़ी में रहने वाले मो. सलीम से पड़ोसी चांद ने 10 हजार रुपये उधार लिए थे, जिनमें से सात हजार रुपये लौटा दिए थे, लेकिन बाकी तीन हजार रुपये देने में चांद आनाकानी कर रहा था। इसको लेकर कई दिनों से इनका मनमुटाव चल रहा था। तभी इसी को लेकर विवाद हो गया था। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। संयुक्त चिकित्सालय से दो घायलों को बड़े अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। गोलीकांड में घायल नईम के बड़े भाई शकील अहमद ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504, 506, 147, 148, 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इनमें शामिल खुर्शीद, चांद को चोरपानी गांव के पास पकड़ा। उनके पास 12 बोर के दो तमंचे, एक-एक कारतूस मिले। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। उनका चालान कर दिया गया। पुलिस ने मौके से फरार नाजिश, दानिश, जलीस आदि अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed