फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अलीगढ़ के चालक का चार दिन बाद शव बरामद

अलीगढ़ के चालक का चार दिन बाद शव बरामद

Tue, 17 Oct 2017 02:47 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ के चालक का चार दिन बाद शव बरामद
कालाढूंगी (नैनीताल)। कार लूटकर चालक को खाई में फेंक गए अलीगढ़ के चालक का शव चार दिन बाद मिल गया है। कालाढूंगी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति देख पुलिस ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि आरोपियों ने लाठी मारकर खाई में फेंकने की बात बताई थी।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद यूपी के थाना कठघर निवासी मुकेश सैनी, ईशापुर बिलारी के मो. वसीम ने 12 अक्तूबर को कार लूट की योजना बनाई। इसके तहत दोनों बदमाशों ने अलीगढ़ यूपी से नैनीताल घूमने के बहाने स्विफ्ट कार बुक कराई। इस कार को गांधी पार्क अलीगढ़ निवासी मो. वसीम चला रहा था। 13 अक्तूबर सुबह करीब चार बजे नैनीताल घूमकर लौटने समय दोनों बदमाशों ने कार को नैनीताल रोड पर शिव मंदिर के पास रुकवाया और डंडा मार कर कार चालक वसीम को गहरी खाई में फेंक दिया। दोनों बदमाश कार लूट कर बेचने के लिए मुरादाबाद पहुंच गए, इस बीच चोरी की कार बिकने की सूचना मिलने पर मुरादाबाद पुलिस ने मुकेश, वसीम को दबोच लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि बदमाशों के बताए स्थान पर शुक्रवार शाम से ही तलाशी की गई। सोमवार शाम चालक वसीम का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के चेहरे में कीड़े पड़ चुके थे, जीभ, आंखें बाहर निकली थीं। वसीम को गला दबाकर मारने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed