{"_id":"59d5359f4f1c1b65548b5b14","slug":"15071451716-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता। बाइक से घर लौट रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मंगलवार देर शाम मटिहा गांव निवासी चरणजीत सिंह (45) पुत्र जसवंत सिंह बाइक संख्या (यूके06एस-6742) से नानकमत्ता बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। सत्संग घर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आपातकालीन 108 सेवा से घायल को उपचार के लिए सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चरणजीत की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। फिलहाल पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।