फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तराई पश्चिमी वन प्रभाग में लगी डीएफओ की कोर्ट

तराई पश्चिमी वन प्रभाग में लगी डीएफओ की कोर्ट

Fri, 29 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग में लगी डीएफओ की कोर्ट
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ ने वन अपराध में जब्त चार वाहनों को राजकीय संपत्ति कर घोषित कर दिया, जबकि स्वामियों से 15 लाख रुपये से अधिक का दंड वसूलकर 32 छोटे, बड़े वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि अवैध खनन आदि वन अपराधों में जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए लंबे समय से सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसलिए बृहस्पतिवार को कोर्ट लगाई गई। इसके लिए कुल 40 शिकायतें लंबित थीं, जिसमें चार वाहनों को राजकीय संपत्ति घोषित कर दिया। इनमें दो डंपर, दो छोटा हाथी शामिल थे जबकि 27 वाहनों के स्वामियों पर 15 लाख से अधिक का आर्थिक दंड लगा छोड़ दिया गया। इनमें को जिसमें सात मोटरसाइकिल, 19 ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच डंपर, छह छोटा हाथी, दो पिकप जीप, एक जेसीबी शामिल है। आठ वाहन स्वामी सुनवाई के लिए नहीं आए जबकि चार वाहन स्वामियों की सुनवाई के लिए अगली तारीख लगा दी गई है। सिंह ने बताया कि अगर छोड़े गए वाहन दोबारा वन अपराध में पकड़े गए तो उन्हें भी राजकीय संपत्ति घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

32 वाहन स्वामियों पर 15 लाख से अधिक का जुर्माना ठोका
तराई पश्चिमी वन प्रभाग में लगी डीएफओ की कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed