फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धोखे से कार बेचने का मुकदमा दर्ज

धोखे से कार बेचने का मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
धोखे से कार बेचने का मुकदमा दर्ज
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। एक ग्रामीण ने फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों पर उसकी टाटा सूमो कार धोखाधड़ी से दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संजयनगर प्रथम बिंदुखत्ता निवासी किशन सिंह मेहरा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने टाटा फाइनेंस कंपनी से टाटा सूमो यूके 04 टीए/4272 फाइनेंस कराई थी। इसकी पांच लाख रुपये की किस्त उसने कंपनी में जमा भी कर दी है। इसी बीच कंपनी के दो कर्मचारी भुप्पी और टीटू कार उठाकर हल्दूचौड़ स्थित लुधियाना यार्ड में ले गए। इसे छुड़ाने के लिए वह एक लाख रुपये की मांग करने लगे। यह कार चार महीने से यार्ड में खड़ी है। शनिवार को उसे पता चला कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने यह कार 2.44 लाख रुपये में ग्राम दन्यां तहसील भनोली जिला अल्मोड़ा निवासी नंदाबल्लभ भट्ट को बेच दी है। इधर पुलिस ने भुप्पी, टीटू के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed