फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कर्णप्रयाग की युवती को पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया।

कर्णप्रयाग की युवती को पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया।

Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग की युवती को पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया।
लालकुआं (नैनीताल)। कर्णप्रयाग चमोली से भागकर आई महिला को बाजार में दूसरे संप्रदाय के युवक के साथ घूमते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में जेवर बेचने के प्रयास में शक होने परयुगल पकड़ा गया। पुलिस ने युवती के घर कर्णप्रयाग सूचना देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात एक युगल नगर के कई सुनारों की दुकानों पर पहुंचा। वह सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी बेचने का प्रयास कर रहे थे। सुनारों ने जब उनसे उनका पहचान पत्र मांगा तो युवक का पहचान पत्र देखने से पता चला कि वह दूसरे संप्रदाय का है। संदेह होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल रवि कुमार सैनी ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि युवक बदायूं यूपी का रहने वाला है, जबकि युवती कर्णप्रयाग से शनिवार को घर से लापता हुई थी। इसकी गुमशुदगी कर्णप्रयाग थाने में दर्ज है। कोतवाल सैनी ने बताया कि कर्णप्रयाग कोतवाली को युवती की बरामदगी की सूचना दे दी है। सोमवार को युवती के परिजनों की पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि युवती विवाहिता है। संभवत: पति से नाराज होकर घर से आ गई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed