{"_id":"59ad9fae4f1c1b0a278b5231","slug":"150455084320-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक से अधिक लोड भरने पर पांच वाहन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानक से अधिक लोड भरने पर पांच वाहन पकड़े
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। सोमवार शाम मानक से अधिक स्क्रैप भरकर ले जा रहे पांच ट्रकों को यूनियन स्टॉफ ने पकड़ लिया। इस दौरान चालकों और यूनियन पदाधिकारियों के बीच झड़प हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच वाहनों चालक सहित कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि ट्रक यूनियन ने बाहर से आने वाली गाड़ियों के लोड भरकर ले जाने की खबर पर लोहा फैक्ट्री पर मुखबिर लगा दिए थे।
सोमवार को शाम जैसे ही ट्रक स्क्रैप लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। बाजपुर ट्रक यूनियन कोषाध्यक्ष कैलाश चंद, जीत सिंह, सुरेंद्र शर्मा ने टीम के साथ पीछा कर सुल्तानपुर पट्टी के पास स्क्रैप से भरे पांच ट्रकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि वाहनों की जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी।