फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अज्ञात वाहन की चपेंट मे आकर श्रमिक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेंट मे आकर श्रमिक की मौत

Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेंट मे आकर श्रमिक की मौत
रामनगर (नैनीताल)। बुधवार देर रात दुकान से सामान लेकर घर जा रहे एक श्रमिक को अज्ञात वाहन ने बसई पीरूमदारा के पास टक्कर मार दी। जिससे श्रमिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

महुआखेड़ागंज काशीपुर निवासी शेरअली उर्फ सलीम उम्र 50 साल पुत्र अब्दुल गफूर पीरूमदारा के बसई गांव मे पिछले कई वर्षों से मेहनत मजदूरी का काम करता था। बुधवार देर रात वह दुकान से घर जा रहा था। एनएच 121 पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर चोट आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पडे़ होने की सूचना पीरूमदारा पुलिस को मिली। चौकी इंचार्ज राहुल राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। मृतक की शिनाख्त शेर अली महुआखेड़ागंज काशीपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed