{"_id":"597e23b94f1c1b51178b48ef","slug":"15014389921-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छप्पर डालने का विरोध करने पर वृद्धा को मारापीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छप्पर डालने का विरोध करने पर वृद्धा को मारापीटा
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। छप्पर डालकर जमीन कब्जाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक वृद्धा को पीटकर चोटिल कर दिया। हथियारों के बल पर धमकी देकर दबंग फरार हो गए। पीड़ित दंपति ने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर एसएसआई सुशील कुमार को तहरीर सौंपी। एसएसआई ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
आरोप है कि गांव लुधपुरा निवासी वृद्धा विरमा देवी के खेत में गांव के ही एक परिवार ने शनिवार को कब्जा करने की नीयत से छप्पर डाल दिया। विरोध करने पर उन्होंने वृद्धा को पीटकर चोटिल कर दिया। आरोपी हथियार के बल पर धमकी देकर फरार हो गए। रविवार को वृद्धा दंपति ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई को तहरीर सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।