फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शेरवानी मोटर मार्ग में बैंक अभिकर्ता को लूटने का प्रयास

शेरवानी मोटर मार्ग में बैंक अभिकर्ता को लूटने का प्रयास

Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
शेरवानी मोटर मार्ग में बैंक अभिकर्ता को लूटने का प्रयास
नैनीताल। बदमाशों ने शेरवानी मोटर मार्ग में बैंक अभिकर्ता को लूटने का प्रयास किया। बाल मोटर कंपाउंड शेरवानी लॉज निवासी बैंक अभिकर्ता दिनेश सिंह रावत 12 जुलाई को रात करीब 10:30 बजे घर जा रहे थे लेकिन अराजक तत्वों ने उनके साथ मारपीट कर व्यवसायियों से वसूली गई किश्त की रकम लूटने का प्रयास किया, लेकिन दिनेश के शोर मचाने, पड़ोसियों के आने पर बदमाश भाग गए। बताया कि बदमाशों ने रस्सीनुमा वस्तु से उनका गला दबाने की भी कोशिश की। दिनेश ने शुक्रवार को मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की। कोतवाल विपिन चंद्र पंत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शेरवानी क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने भी पुलिस से अराजक तत्वों को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed