{"_id":"596130604f1c1b98148b45ce","slug":"149954165820-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग को छापामार कार्रवाई में अपने साथ ले जाना होगा पुलिस बल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग को छापामार कार्रवाई में अपने साथ ले जाना होगा पुलिस बल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापामार कार्रवाई में अपने साथ ले जाना होगा पुलिस बल
रामनगर (नैनीताल)। विगत दिनों एसडीओ के अपहरण की घटना को देखते हुए रामनगर कोतवाली ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ को पत्र लिखकर कहा कि छापामार कार्रवाई करने से पहले पुलिस को सूचित किया जाए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि वन विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई करने गई टीम पर भीड़ द्वारा विरोध स्वरूप मारपीट की घटनाएं हो जाती है। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल को आक्रोशित भीड़ को शांत करने की कार्रवाई के दौरान काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे स्थानीय लोगों में भी आक्रोश बढ़ जाता है जिससे समस्या और जटिल हो जाती है। इसलिए छापे के दौरान पुलिस साथ जाएगी।