फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेशकार--

पेशकार--

Tue, 06 Jun 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पेशकार--
पेशकार से मिली फाइल से खुलेगा करोंड़ों के घोटाले का राज
विज्ञापन

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर से दिल्ली तक गूंज चुके एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में अब जसपुर के पेशकार से मिलीं फाइलें राज खोल सकती हैं। करीब 300 करोड़ के इस घोटाले की ठंडी पड़ी जांच एक बार फिर तेज हो गई है।

जसपुर में पेशकार विकास चौहान की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ऊधमसिंह नगर की ओर से गठित एसआईटी में पुलिस के कई बड़े अधिकारियों को शामिल कर लिया गया है, जो इस घोटाले की तह तक जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में हुए एनएच- 74 भूमि मुआवजा घोटाले में कुछ अफसरों पर निलंबन की गाज गिरने के बाद से जांच और कार्रवाई में कोई और प्रगति नहीं हुई।

बता दें कि अधिकारियों ने एनएच के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि को कृषि से अकृषि दर्शाकर मुआवजे में बड़ा खेल किया था। पूर्व कमिश्नर डी सैंथिल पांडियन की जांच के बाद इस घोटाले के खुलासा हुआ था। अभी इस घोटाले में संलिप्त कई अफसरों और सफेदपोशों के नाम का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से इसकी जांच ठंडी पड़ती नजर आ रही थी लेकिन रविवार को जसपुर में निलंबित पेशकार की गिरफ्तारी के बाद अब घोटाले की परतें फिर से खुलने लगी हैं।
पेशकार से जो फाइलें बरामद हुई हैं उनमें 201 फाइलें 143 की हैं। सूत्र बताते हैं कि इनमें एक ऐसी फाइल भी हाथ लगी है जो तीन सौ करोड़ के पूरे घोटाले की असलियत उजागर कर सकती है। माना जा रहा है कि यह फाइल कई अफसरों और सफेदपोशों के गले की फांस बन सकती है। पेशकार से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने के बाद एसएसपी सदानंद दाते ने एसआईटी टीम में तेज तर्रार अधिकारियों को शामिल कर लिया है।

रुद्रपुर के सीओ सिटी, एएसपी क्राइम ऊधमसिंह नगर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एसओ पंतनगर और एसओ क्राइम को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि एसआईटी टीम पहले से ही गठित है, लेकिन कुछ इंस्पेक्टरों के तबादले के बाद टीम में अब बड़े स्तर के अफसरों को शामिल कर दिया है।


जसपुर में रविवार को हुई पेशकार विकास चौहान की गिरफ्तारी और उसके पास से मिलीं 201 फाइलें सीधे तौर पर एनएच-74 और एनएच-125 के चौड़ीकरण भूमि मुआवजा से जुड़ी हैं। इनमें जसपुर, बाजपुर और खटीमा तहसीलों की फाइलें हैं। हालांकि इसमें सभी फाइलें तो एनएच घोटाले से ही जुड़ी हैं लेकिन एक फाइल से ऐसी भी है जिससे 200 फाइलों में घोटाले के कई राज खुल सकते हैं। एसआईटी टीम इन सभी फाइलों को कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। जब तक जांच किसी अन्य एजेंसी को नहीं जाती एसआईटी की जांच धीमी नहीं पड़ने दी जाएगी।
- डा. सदानंद दाते, एसएसपी ऊधमसिंह नगर

फाइलें, नकदी, आभूषण सील
जसपुर। एएसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार पेशकार के घर से बरामद हुई फाइलों को सील कर कोतवाली में रख दिया है। इसके अलावा आरोपी के घर से बरामद 750 ग्राम सोने, 1100 ग्राम चांदी के आभूषण अस्सी हजार रुपये नकद, सात आवासीय प्लाटों के अभिलेखों को भी सील कर रख दिया है। एसएसपी शासन को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले की जांच के लिए लिखेंगे। उधर आरोपी की गिरफ्तारी से कथित सफेदपोश नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

मार्केटिंग इंस्पेक्टर के प्रमाण पत्रों की जांच ने पहुंचाया फाइलों के जखीरे एवं आरोपी की अकूत संपत्ति तक
काशीपुर। मार्केटिंग इंस्पेक्टर के प्रमाण-पत्रों की जांच कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि शनिवार को जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसकी कार से एमआई रूबी खातून के स्थायी एवं जाति प्रमाण पत्रों की फाइलें तथा पंकज कुमार की नियुक्ति की फाइल मिली। कोतवाली लाकर जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने और फाइलें अपने पास होना स्वीकार किया। इसकी सूचना एसएसपी को दी। उन्होंने सीओ राजेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का नेतृत्व किया। टीम की छापामारी में भू उपयोग बदलने संबंधी फाइलों का जखीरा तथा अकूत संपत्ति के अभिलेख मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed