{"_id":"5c915319bdec22143356ccba","slug":"141553027865-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से चार लाख रुपये गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से चार लाख रुपये गायब
विज्ञापन
bank
हल्द्वानी। शहर के एक बैंक में व्यवसायी ने छह लाख रुपये के तीन चेक भुनाने के लिए लगाये। पता चला कि दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर से किसी अन्य जालसाज ने 4.30 लाख रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जांच में पुलिस को पता चला कि बैंक ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी ने फर्जी आईडी के माध्यम से खाता खुलवाकर पैसा निकाला है। व्यवसायी के दो लाख रुपये का चेक अभी सुरक्षित है। पुलिस ने पीड़ित के नाम, पते तो गोपनीय रखा है।
बैंक से चार लाख रुपये गायब
विज्ञापन
बैंक से चार लाख रुपये गायब