फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध रीफिलिंग में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवैध रीफिलिंग में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Jan 2019 01:27 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
अवैध रीफिलिंग में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
LPG cylinder
हल्द्वानी। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी मंगलवार को दफ्तर छोड़कर सड़क पर निकले तो अवैध गैस रीफिलिंग का कारोबार दिखायी दिया।आपूर्ति अधिकारियों ने मुखानी पुलिस के साथ ब्लॉक कार्यालय के पास गौड़धरा गांव में छापा मार दिया। टीम ने गैस भरते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। मुखानी थाने में पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी और मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छापा दस्ते नें मौके से आठ गैस सिलिंडर, तीन टेंपो, दो इलेक्ट्रानिक कांटा और गैस रीफिलिंग का सामान जब्त कर अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर में चल रहे अवैध गैस रीफिलिंग के खेल को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल की अगुवाई में पूर्ति विभाग की टीम ने मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के साथ गौड़धरा गांव में छापा मारा। यहां आदेश बिष्ट के परिसर में अवैध रीफिलिंग का धंधा चल रहा था। टीम ने गैस रीफिलिंग करते हुए राजेंद्र सिंह बिष्ट को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास आठ गैस सिलेंडर, रीफिलिंग का सामान और तीन टेंपो पकड़ा गया। टेंपो में गैस किट लगी थी। पूर्ति विभाग की ओर से आदेश बिष्ट और राजेंद्र सिंह के खिलाफ मुखानी थाने में 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। छापे दस्ते में पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल, गिरीश चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक ख्याली राम, राजेश कुमार, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



दफ्तरों से निकले तो दिख गई अवैध रीफिलिंग
जिला पूर्ति विभाग ने पुलिस के साथ गौड़धरा गांव में छापा मारकर एक को पकड़ा, दो के खिलाफ मुकदमा
08 सिलिंडर, तीन टेंपो और गैस रीफिलिंग का सामान सीज

एआरटीओ ने मारे छापे, छह वाहन सीज
हल्द्वानी। उत्तरप्रदेश में अवैध गैस सिलिंडर से स्कूल वैन में आग लगने के बाद एआरटीओ ने ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के दौरान 150 टेंपो की जांच की गई। डग्गामारी करने पर छह वाहन सीज और 31 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एआरटीओ गुरुदेव सिंह ने परिवहन विभाग की तीन टीम के साथ कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गैस से चलने वाले 150 टेंपो की जांच की गई। एलपीजी से चलने वाले टेंपो में सुरक्षा यंत्र नहीं मिलने पर 10 का चालान किया गया। रोडवेज के पास डग्गामारी करने पर एक टेंपो, दो डिलिवरी वैन, तीन मैक्सी सीज कर दी गई। कालाढूंगी रोड पर ओवरलोड वाहन पर तीन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए। 21 चालन भी किए। एआरटीओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed