{"_id":"5b77261442c7924675341dd4","slug":"141534535188-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी सड़क में फिर से काबिज होने लगे अतिक्रमणकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंडी सड़क में फिर से काबिज होने लगे अतिक्रमणकारी
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के चलते ठंडी सड़क में फिर से अतिक्रमणकारी काबिज होने लगे हैं। इतना ही नहीं सड़क पर फर्राटा भरते दुपहिया वाहन राहगीरों के लिए दिक्कतों का सबब बन रहे हैं। सड़क में पार्किंग की मनाही के बाद फिर से सड़क के मध्य दोपहिया और चौपहिया वाहन भी फिर से खड़े होने लगे हैं।
बता दें कि एक पखवाड़ा पहले स्थानीय प्रशासन ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ठंडी सड़क से अतिक्रमण हटाया था साथ ही वाहनों को खड़े करने पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया था। एक पखवाड़े बाद अब ठंडी सड़क के किनारे फिर से फड़ व खोखे लगने शुरू हो गए हैं। साथ ही सड़क के मध्य पेड़ों की कतार के बीच में भी वाहन खड़े होने लगे हैं। यही नहीं कई बार सवार रोड में फर्राटा भरकर दौड़ रहे हैं। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।