{"_id":"5ae4ddb34f1c1b5f098b70d2","slug":"141524948403-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार और बस चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार और बस चालक गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज के पास शुक्रवार देर रात हुए हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत मामले में बस और बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार हरिपुर नायक बिठौरिया नंबर एक निवासी बीना बिष्ट (37) शुक्रवार की रात स्कूटी से बृजलाल अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रही थी। एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पास पहले बाइक ने उन्हें टक्कर मारी तो वह गिर पड़ीं। इस बीच पानीपत डिपो की बस ने उन्हें कुचल दिया। बीना की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस मामले में बीना की भाभी हेमा जोशी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बाइक चालक बरेली जिले के इंदिरापुरम कालोनी बदायूं रोड सुभाषनगर निवासी कमल राजपूत और पानीपत डिपो के चालक विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजेंद्र हरियाणा के खुरेटी लाखन माजरा रोहतक का रहने वाला है। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि बस चालक और बाइक चालक को धारा 279, 304 ए के तहत गिरफ्तार किया गया है।
अनाथ हो गया 10 साल का बेटा
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि बीना के पति मोहन बिष्ट की पांच साल पहले बिजनौर में हत्या हो गई थी। वह टैक्सी चलाते थे। कुछ लोग टैक्सी बुक कर ले गए थे। इसके बाद बीना अस्पताल में वार्ड आया की नौकरी करने लगी। उसका दस साल का बेटा आशीष पांचवीं में पढ़ता है। पिता के बाद मां को भी खोने के बाद वह अकेला रह गया है। शनिवार को दिनभर बीना के मायके में लोगों का तांता लगा रहा। हर कोई आशीष को ढांढस बंधाते रहा।