फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सात चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति

सात चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति

Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
सात चालकों के डीएल निरस्तीकरण की संस्तुति
हल्द्वानी। यातायात विभाग ने नैनीताल रोड पर चेकिंग के दौरान अनियमितता के आरोप में चार वाहनों को जब्त कर लिया। 18 वाहनों का कोर्ट चालान, सात वाहनों के चालकों का डीएल निरस्त करने की संस्तुति कर दी। ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को अभियान चलाया। निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में वाहनों के साथ गर्वित कुटोला, श्रीन स्क्रीटिंग, गंगा सिंह मेहरा को पकड़ा गया। कैलाश पाल, विजय गुप्ता, नवीन चंद्र तिवारी, कमलेश कुमार कांडपाल की गाड़ियों को ओवरलोड के आरोप में पकड़ा। चेतावनी के बावजूद न मानने पर सातों वाहन चालकों के डीएल को निरस्त करने के लिए आरटीओ को भेजा गया है। ओवरस्पीड में वाहन चलाने पर पुलिस ने छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। ओवरलोड, ओवरस्पीड में दस-दस वाहनों को पकड़ा गया है। 18 वाहनों का कोर्ट चालान करने के बाद कागजात न दिखाने पर पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन



सीपीयू ने भी पांच का लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की
सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शराबी चालकों की जांच करने के लिए टीपीनगर, काठगोदाम, तिकोनिया में तीन टीमें लगाई गई। जांच के दौरान सीपीयू ने काठगोदाम से चालक मोहित, टीपीनगर से चालक तन्मय को एल्कोमीटर से जांच के बाद पकड़ लिया। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर तीन वाहन चालकों के डीएल और दो चालकों के परमिट को निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed