फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला बैंक प्रबंधक स्कूटी के साथ खाई में गिरी

महिला बैंक प्रबंधक स्कूटी के साथ खाई में गिरी

Fri, 18 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
महिला बैंक प्रबंधक स्कूटी के साथ खाई में गिरी
हल्द्वानी। एसबीआई की रानीबाग शाखा में प्रबंधक स्वाति भारद्वाज की स्कूटी बृहस्पतिवार शाम रानीबाग गुलाबघाटी में करीब सौ मीटर खाई में गिर गई। स्वाति तो झाड़ी में अटक गई लेकिन उसकी स्कूटी गौला नदी में चली गई। काठगोदाम पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल उन्हें बाहर निकाला। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया लेकिन प्राथमिक उपचार कराने के बाद शाखा प्रबंधक इलाज कराने के लिए भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल चली गई।
विज्ञापन

रानीबाग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक स्वाति भारद्वाज (28) मुखानी कुसुमखेड़ा में किराए पर रहती हैं। बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। गुलाबघाटी के पास एक वाहन से बचने के लिए स्कूटी को सड़क किनारे ले गईं लेकिन लेकिन तेज रफ्तार के चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर गुलाबघाटी के नीचे चली गई। स्कूटी हाथ से छूटने के बाद वह झाड़ियों में फंसकर अटक गई। वहां तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा नेता नीरज बिष्ट, नवनीत सिंह, उमेर, गगन सिंह, प्रभुनोर सिंह, आराब की मदद से उन्हें निकाला। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी में रखकर उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया। पूछताछ से पता चला कि शाखा प्रबंधक एक अन्य युवती के साथ रहती हैं। महिला के पति अनुराग देहरादून में हैं। पुलिस ने महिला के बारे में उनके पति को अवगत कराया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि उन्हें काफी चोटें आई हैं। आंख के आसपास काफी घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed