{"_id":"5bf0777abdec22693902935f","slug":"131542485882-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन दिलाने पर 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवन दिलाने पर 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। शहर में कोठी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने का मामला सामने में आया है। इसकी तहरीर दिल्ली निवासी युवक ने शनिवार को भवाली कोतवाली में दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से गढ़वाल कॉलोनी महरौली नई दिल्ली निवासी सुरेश चंद्र शर्मा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। सुरेश का आरोप है कि वह लंबे समय से नगर के रेहड़ क्षेत्र स्थित माधव कुंज नाम की कोठी में किराए में रह रहा था। पूर्व में इसे खरीदने की बात कोठी स्वामी अशोक खुराना निवासी भवाली से हुई थी। इसका सौदा 50 लाख में तय हुआ था। इसके एवज में वह वर्ष 2014-15 में पहली बार आठ लाख रुपये, एक लाख का चेक, दूसरी बार में सात लाख रुपये नगद समेत कुल 16 लाख रुपये अशोक को दे चुका है। इसके बाद उसने भवन की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने की बात कही या 16 लाख लौटने को कहा। सुरेश का आरोप है कि अशोक खुराना न तो भवन की रजिस्ट्री उसके नाम कर रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाल उमेद सिंह दानू का कहना है कि आरोपी अशोक खुराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।