फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिकारियों को लेकर जंगलात में एलर्ट

शिकारियों को लेकर जंगलात में एलर्ट

Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों को लेकर जंगलात में एलर्ट
हल्द्वानी। वन विभाग ने शिकारियों और तस्करों को लेकर अलर्ट जारी किया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के अनुसार संवेदनशील इलाकों का दौरा किया जा रहा है। यूपी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

शिकार की दृष्टि से उत्तराखंड-यूपी और नेपाल सीमा से सटा इलाका संवेदनशील रहा है। दशहरे के समय ही 2013 में शिकारियों ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के पास और पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महोफ रेंज में बाघ को मार दिया था। इस समय उल्लू की तस्करी भी बढ़ती है। दीवाली की रात में उल्लू की बलि देकर तांत्रिक पूजा होती है। ऐसे में उल्लू के लिए मनमाफिक दाम देने की बात कही जाती है। ऐसे में कई दिन पहले से उल्लू पकड़ने में तस्कर जुट जाते हैं। ऐसे में वन विभाग ने त्योहार में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई स्तर पर तैयारी का दावा किया है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार नेपाल सीमा, यूपी से सटे इलाके सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। पूर्व में हुई घटनाओं के मद्देनजर खासी सतर्कता बरती जा रही है। वन कर्मियों को अलर्ट किया गया है। पीटीआर यूपी के अधिकारियों और कर्मियों के साथ संयुक्त बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों तरफ के वन कर्मियों संयुक्त गश्त समेत अन्य फैसले लिए गए हैं। मातहत अधिकारियों को भी दौरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


पर्व के समय शिकार की घटना बढ़ने का अंदेशा
अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed