फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रंजिशन दो भाइयों की दो बाइक फूंकीं

रंजिशन दो भाइयों की दो बाइक फूंकीं

Wed, 22 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन दो भाइयों की दो बाइक फूंकीं
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दो भाइयों की बाइकें फूंक दीं। पीड़ित भाइयों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के काबुल का गेट निवासी रिजवान अली का पप्पू का बगीचा निवासी आमिर, आसिफ से एक माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसी दौरान आमिर और आसिफ ने रिजवान को देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया। सोमवार रात करीब नौ बजे आरिफ और आसिफ रिजवान अली के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर खड़ी बाइक यूके 04-एक्स 7144 और यूके 04यू 0064 पर पेट्रोल डालकर आग लगी दी। इसके बाद परिवार वालों ने आग बुझाने की कोशिश भी की। बाद में रिजवान अली पक्ष के लोगों ने थाना बनभूपुरा में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को आरिफ और आसिफ को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि रंजिशन रात में दोनों आरोपियों ने बाइकें फूंक दीं। मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed