फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नहर में मिला शव गौलापार के मजदूर का था

नहर में मिला शव गौलापार के मजदूर का था

Tue, 14 Aug 2018 02:13 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
नहर में मिला शव गौलापार के मजदूर का था
हल्द्वानी। कमलुआगांजा नहर में मिला शव पूर्वी खेड़ा गौलापार के मजदूर दीवान सिंह बिष्ट का था। मजदूर के भाई राजेंद्र सिंह बिष्ट ने मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मजदूर किन हालातों में नहर में गिरा। इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कमलुआगांजा चौराहा स्थित नहर में रविवार को मजदूर का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होेने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। इस बीच पूर्वी खेड़ा गौलापार निवासी राजेंद्र सिंह बिष्ट अपने लापता भाई की तलाश कर रहा था। उसने काठगोदाम पुलिस से संपर्क किया। पूछताछ से पता चला कि दीवान सिंह के तीन बच्चे हैं। मजदूरी की तलाश में शुक्रवार को वह घर से निकला था। दूसरे दिन घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस कयास लगा रही है कि दीवान सिंह पहाड़ की तरफ जाने पर नहर में गिर गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे बड़े भाई को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed