फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रक-बुलेरो के टकराकर खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत समेत 10 लोग घायल

ट्रक-बुलेरो के टकराकर खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत समेत 10 लोग घायल

Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बुलेरो के टकराकर खाई में गिरने से ट्रक चालक की मौत समेत 10 लोग घायल
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन 25 फुट गहरी खाई में गिरे जा गिरे। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक समेत दस लोग घायल हो गए। नौ घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 हुआ। ट्रक के ब्रेक फेल होना हादसे की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

एलपी ट्रक (यूके 04 सीए 5474) बागेश्वर से खड़िया लेकर हल्द्वानी आ रहा था, जबकि बोलेरो वाहन (टैक्सी) (यूके 04 टीए 0978) हल्द्वानी से नौ सवारियां लेकर बेड़ीनाग, बागेश्वर की ओर जा रही थी। हाइवे पर आमपड़ाव के हेयरपिन मोड़ पर सुबह साढ़े सात बजे ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर 25 फुट गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सीओ हरीश थापा, एसओ प्रमोद पाठक, चौकी इंचार्ज मनवर सिंह, एसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकाला। बोलेरो में सवार नौ यात्रियों को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है, जबकि बोलेरो चालक मोहन जोशी पुत्र बच्चीराम जोशी निवासी महरोड़ी बागेश्वर चोटिल होने के बाद भी उपचार के लिए हल्द्वानी जाने को राजी नहीं हुआ। वहीं हादसे में ट्रक चालक किशन सिंह गड़िया (45) पुत्र हयात सिंह गड़िया निवासी पोथिंग कपकोट बागेश्वर की ट्रक के अंदर ही मौत हो गई। ट्रक में फंसे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर दुघर्टना थोड़ा ऊपर या नीचे होती तो दोनों वाहन 100 फिट से अधिक खाई में जा गिरते। इससे दुघर्टना और बड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन


घायलों की सूची
घायलों में बोलेरो चालक मोहन जोशी पुत्र बच्चीराम जोशी निवासी महरोड़ी बागेश्वर, पवन सिंह (21) पुत्र खीम सिंह, गीता देवी (33) पुत्री खीम सिंह निवासी वनतोला बेड़ीनाग (भाई-बहन), बलवंत सिंह कार्की (21) पुत्र प्रकाश कार्की निवासी लोहाथाल बेड़ीनाग, जितेंद्र सिंह (23) पुत्र दीवान सिंह रावत, उमेश रावत (21) पुत्र खुशाल सिंह रावत, हुकुम सिंह (42) पुत्र पान सिंह, चंचल सिंह (24) पुत्र कुशाल सिंह सभी निवासी मसगांव कमेड़ी देवी पिथौरागढ़, हेमंत सिंह (62) पुत्र मान सिंह, पार्वती देवी (60) पत्नी हेमंत सिंह (पति-पत्नी) निवासी महरोड़ी बागेश्वर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed