{"_id":"5abe9b894f1c1bf1618b493f","slug":"131522441097-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बयान के लिए पुलिस को मिली इजाजत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बयान के लिए पुलिस को मिली इजाजत
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उप कारागार में बुजुर्ग महिला बंदी के घायल और मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल में जाकर बयान लेने के लिए अदालत से इजाजत ली है।
नैनीताल के बैरोकी मोना निवासी गोपाल सिंह जीना की मां कुंती देवी (80) हल्द्वानी उप कारागार में थीं। कुंती बहू पर जानलेवा हमले के आरोप में सात साल की सजा काट रही थीं। गोपाल के अनुसार पांच अगस्त को उनकी मां को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह देखने पहुंचे तो उनकी जीभ कटी हुई थी। होंठ और सिर में भी चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की गई। जांच में मजिस्ट्रेट ने सिर के घाव को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। मां को लेकर गोपाल ने मानवाधिकार से लेकर शासन तक शिकायती पत्र भेजा तो पुलिस ने जेल कर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचक एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी ने जेल में जेलकर्मियों का बयान लेने के लिए अदालत से इजाजत ले ली है।