फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   किडनी कांड में फंसे गिरधारी ने कहा कि कोई गलत नहीं किया

किडनी कांड में फंसे गिरधारी ने कहा कि कोई गलत नहीं किया

Tue, 17 Oct 2017 02:43 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
किडनी कांड में फंसे गिरधारी ने कहा कि कोई गलत नहीं किया
हल्द्वानी। उत्तराखंड की बाल विकास और महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल साहू उर्फ पप्पू ने किडनी निकलवाने के मामले में नरेश गंगवार के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि किडनी सहमति से दी गई है। पुलिस ही नहीं देश की किसी भी एजेंसी जांच करा ली जाए, किडनी चोरी का आरोप निराधार ही साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में मुकदमा चलाने का मकसद मंत्री रेखा आर्या की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश का हिस्सा है। इस कारण एक समाचार पत्र के खिलाफ दिल्ली हाइकोर्ट के माध्यम से उन्होंने मानहानि का नोटिस दिया है। नरेश को भी मानहानि की नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में पत्रकारों से बातचीत में गिरधारी लाल साहू ने कहा कि तीन साल पहले उनकी पत्नी बैजयंतीमाला की तबियत खराब हुई थी। बरेली में इलाज कराने के बाद परिवार के लोग उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल गए थे। वहां वरिष्ठ डॉक्टर विजय खेर ने किडनी लगाने की सलाह दी। अस्पताल के सचिव से जानकारी मिली कि किडनी श्रीलंका के कोलंबो स्थित लंका अस्पताल में लगेगी। इसके लिए उन्होंने नरेश गंगवार और उनकी पत्नी मुन्नी देवी का शपथ पत्र नौ जून 2015 को तैयार कराया। बैजयंती के साथ उनका बेटा धर्मेंद्र उर्फ रिंकू साहू, नरेश चंद्र गंगवार और सचिन राठौर हवाई हजार से श्रीलंका गए। वहां शपथ पत्र देने के बाद अस्पताल की 11 सदस्यीय जूरी ने पूछताछ की। अस्पताल ने वीडियोग्राफी भी कराई है। रजामंदी से किडनी लगने के बाद नरेश चंद्र गंगवार घर आए। इसके बाद उन्होंने शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि उनके आरटीओ रोड स्थित फार्म हाउस पर 2015 से कमांडो तैनात हैं। कोई भी उनसे पूछ सकता है कि नरेश उनके वहां नौकरी करता था या नहीं। मोबाइल कॉल विवरण से भी साफ हो जाएगा कि नरेश उनके फार्म हाउस पर रहा है।
विज्ञापन


पत्नी की है रिश्तेदारी
गिरधारी के अनुसार उनकी पत्नी बैजयंती माला की दादी और नरेश की दादी एक ही घर की थी। इसी कारण दोनों रिश्तेदार हैं। नरेश उनकापुराना दोस्त रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह बरेली नगर पालिका कार्यकारिणी के उपसभापति रहे हैं। नगर निगम बनने के बाद उन्होंने एक बार मेयर का चुनाव भी लड़ा मगर 500 मतों से हार गए थे। वह बरेली में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश की पत्नी मिली थी
गिरधारी का दावा है कि नरेश चंद्र गंगवार की पत्नी मुन्नी बरेली स्थित वैश्य सम्मेलन में मिली थी। मुन्नी ने नरेश चंद्र से बात करने का अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। वह पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

रेनूू का मिला साथ
पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल आर्या की पत्रकार वार्ता में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा नेता समीर आर्या मौजूद थे। दोनों नेताओं ने गिरधारीलाल के प्रति समर्थन जताया है।


नरेश गंगवार बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा
हल्द्वानी। किडनी कांड को लेकर सुर्खियों में आए नरेश चंद्र गंगवार को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बयान के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि नरेश चंद्र गंगवार को उन्होंने फोन कर बुलाया था लेकिन उसने कहा कि वह बाहर है। मंगलवार को बयान देने आएगा। उधर देहरादून से भी उच्चाधिकारी फोन कर किडनी मामले की सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed