फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मोबाइल चोर महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

मोबाइल चोर महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी

Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोर महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने इंदिरानगर से मोबाइल चोरी के आरोप में एक महिला और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि महिला मोबाइल चुराती थी और दुकानदार उसे बेचता था। पुलिस ने महिला के कब्जे से चोरी की चार मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन

उजालानगर कब्रिस्तान गेट निवासी शमा परवीन पत्नी चांद मियां ने तहरीर दी कि उसका मोबाइल मंगलवार को चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इंदिरानगर के दुकानदार हारून को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि मोबाइल को पप्पू का बगीचा इंदिरानगर निवासी मोहम्मद अलीम की पत्नी हिना ने चुराया था। वह क्षेत्र से काफी संख्या में मोबाइल चुरा चुकी है। पुलिस ने आरोपी हिना को उसके घर से गिरफ्तार कर चोरी की चार मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह महिलाओं से बातचीत करते समय मोबाइल को देख लेती थी। मौका मिलने पर वह मोबाइल चुरा लेती थी। पुलिस महिला से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल का कहना है कि महिला पर पहले भरोसा नहीं था लेकिन चोरी की मोबाइल बरामद होने के बाद शक यकीन में बदल गया। इस गैंग का खुलासा करने में उपनिरीक्षक संजय कुमार और विजय राणा ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed