{"_id":"5ca11e55bdec2213f52b8344","slug":"121554062933-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
हल्द्वानी। कच्ची शराब पीने से गूलरभोज के मजदूर की हालत बिगड़ गई। एसटीएच में उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर गूलरभोज निवासी हरिहर (50) शांतिपुरी क्षेत्र में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह हरिहर ने कच्ची शराब पी थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर चले उपचार के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से मजदूर की मौत