फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मोटाहल्दू गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी

मोटाहल्दू गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी

Fri, 29 Mar 2019 01:58 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
मोटाहल्दू गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हल्द्वानी/हल्दूचौड़/लालकुआं। उत्तराखंड वन विकास निगम खनन प्रभाग के मोटाहल्दू गेट से बुधवार रात ताला तोड़कर कंप्यूटर के छह मॉनीटर और पांच कीबोर्ड चोरी कर लिए गए। वन निगम को हाल में कांटे से हटाए गए तीन लोगों पर चोरी का शक है। लालकुआं कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, चोरी के बाद खनन कार्य ठप रहा। इससे करीब 3.54 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शुक्रवार को भी निकासी प्रभावित होने की आशंका है। इस गेट पर 750 वाहन पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

मोटाहल्दू गेट पर जेपी स्टोन क्रशर की ओर से कांटा लगाया गया है। स्टोन क्रशर की ओर से यहां कांटा संचालन के लिए तीन कर्मचारी रखे गए थे। कुछ समय पहले इन तीनों पर वाहनों को तौले बिना भेजने का आरोप लगा था। वन निगम के अधिकारियों के निर्देश पर कांटा कंपनी ने तीन दिन पहले इन कर्मियों को हटा दिया। इसी बीच बुधवार रात चोरों ने मोटाहल्दू गेट के केबिन का ताला तोड़कर कंप्यूटरों के छह मॉनीटर और पांच कीबोर्ड चोरी कर लिए। निगम के कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह गेट पर निकासी शुरू करने गए तो घटना का पता चला। लालकुआं के डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने हाल ही में हटाए गए कांटा कंपनी के लोगों पर शक जताया है। उनकी तलाश की जा रही है। कंपनी को भी मामले से अवगत करा दिया गया है, क्योंकि कंप्यूटर एवं मॉनीटर दिलाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। उन्होंने शुक्रवार से उपखनिज निकासी बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


मोटाहल्दू गेट का ताला तोड़कर कंप्यूटर चोरी
उपखनिज निकासी ठप, 3.54 लाख रुपये का नुकसान
कांटा कंपनी से हटाए गए तीन कर्मियों पर शक
750 वाहन पंजीकृत हैं इस गेट पर

चोरों ने छह मॉनीटर एवं पांच कीबोर्ड चोरी किए हैं। अन्य किसी भी चीज को नुकसान नहीं पहुंचाया है। कंप्यूटर के सीपीयू, हार्डडिस्क सुरक्षित हैं। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। इस घटना के चलते बृहस्पतिवार को उपखनिज निकासी ठप रही। -हुकम सिंह सजवाण, गेट इंचार्ज मोटाहल्दू
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया है। वन निगम के उपखनिज निकासी गेट मोटाहल्दूू के कांटे पर वन विभाग, वन निगम एवं ठेकेदार का प्रतिनिधि, चौकीदार या गार्ड नहीं मिला। वहां लगे कैमरे बंद मिले, उनकी भी जांच की जा रही है। कांटे से हटाए गए कर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी। -विमल मिश्रा, पुलिस चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed