फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देर रात गुलजार रहीं बनभूलपुरा की गलियां

देर रात गुलजार रहीं बनभूलपुरा की गलियां

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
देर रात गुलजार रहीं बनभूलपुरा की गलियां
डेमो - फोटो : डेमो
हल्द्वानी। शहर में सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा लेकिन माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक की कोशिश कर रहे हैं। राजनीतिक चहलकदमी के चलते देर रात तक वनभूलपुरा की गलियां गुलजार रही।
विज्ञापन

वनभूलपुरा में थाने के समीप मार्ग पर सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद का कार्यालय है। देर रात तक सपा कार्यकर्ताओं का कार्यालय पर गहमा गहमी जारी रही। इसी प्रकार लाइन नंबर 17 में कांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के घर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। रात में कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भ्रमण कर लोगों से मत देने का अनुरोध किया। इधर देर रात सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद समर्थकों के साथ घर घर जाकर वोट मांगते हुए नजर आए। जगह जगह गलियों में चुनावी मुद्दे पर हार जीत को लेकर बहस जारी रही। पार्षद प्रत्याशी भी अपने अपने पक्ष में माहौल करने के लिए कोशिश कर रहे थे। वनभूलपुरा की प्रत्येक लाइन में दिन से अधिक भीड़ रात में दिखायी दे रही थी। चुनाव लड़ाने वाले मठाधीश मतदान केंद्रों पर अपने अपने टेबल लगाने व्यवस्था को लेकर परेशान दिखायी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed