फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीच गौला नदी में टेंट लगाकर लग रहा सट्टा

बीच गौला नदी में टेंट लगाकर लग रहा सट्टा

Mon, 08 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बीच गौला नदी में टेंट लगाकर लग रहा सट्टा
सट्टा खेलो गौला में - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। गौला नदी के बीच अवैध रूप से टेंट लगाकर खुलेआम सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस और वन विभाग में हरकत नहीं दिखाई देती। चार दिन पहले पुलिस ने छापा मारकर रस्म अदायगी कर दी।
विज्ञापन

टनकपुर गौला निकासी गेट, राजपुरा गौला निकासी गेट की दोनों ओर गौला से सटी जमीन पर पांच से अधिक जगह ऑनलाइन सट्टा चलने की चर्चा है। इसी आधार पर रविवार दोपहर अमर उजाला की टीम जब राजपुरा गेट पहुंची तो वहां गौला नदी के बीच एक टेंट दिखाई दिया। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि यहां ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है। इस बीच सट्टा खेलाने वाले दो लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने चेतावनी के अंदाज में चले जाने को कहा। बाद में वह टेंट में लौट गए। हालांकि चार दिन पहले वहां भोटियापड़ाव पुलिस ने छापा मारा था, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पूर्व पार्षद के चचेरे भाई को पकड़कर चालान किया। इसके बाद भी बेखौफ सट्टा चल रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग को भी नदी में नहीं दिखता टेंट
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम शीशमहल गेट से लेकर शांतिपुरी तक नदी में गश्त करती है लेकिन नदी में बनाया गया अवैध टेंट किसी कर्मचारी को दिखाई नहीं देता है। रोजाना गौला निकासी गेट में वन विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। वन विभाग का गश्ती दल भी यहां घूमता रहता है। गौला रेंज के रेंजर की ओर से अतिक्रमण की कोई शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
रविवार को जब अमर उजाला की टीम गौला नदी पहुंची तो वहां लगे ठेला स्वामी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस के दो जवान शुक्रवार को यहां आए थे। उन्होंने गौला नदी में ऑनलाइन सट्टे के बारे में उससे जानकारी ली। जहां टेंट लगाकर सट्टा खेला जा रहा था, वहां आधा घंटा रुकने के बाद कार्रवाई किए बिना पुलिसकर्मी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed