फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डर के चलते छठवी की छात्रा ने मौत को लगाया गले

डर के चलते छठवी की छात्रा ने मौत को लगाया गले

Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
डर के चलते छठवी की छात्रा ने मौत को लगाया गले
हल्द्वानी/लालकुआं। बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम में बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने छठी की छात्रा का डांटा तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि पड़ोसी ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और पिता से शिकायत करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


डंपर चालक राजेश कुमार टम्टा की 13 साल की बेटी कोमल टम्टा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में छठी में पढ़ती थी। छह भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को उसने अपने छोटे भाई मोहित के बाल कटवाए थे। छोटे बाल देखकर देखकर शाम छह बजे पड़ोसी बच्चे मोहित को टकला कहकर चिढ़ाने लगे। यह बात कोमल को नागवार गुजरी और बच्चों से भिड़ गई। बहस के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन


कोमल का डंडा पड़ोसी बच्चे को लग गया। आरोप है कि पड़ोसी बच्चे की मां ने कोमल को धमकाया कि वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। उसके पिता से शिकायत करेगी। इसके बाद कोमल वहां से चली गई। काफी देर तक वह घर में नजर आई। मां ने कमरों में ढूंढा तो पंखे की कुंडी में उसे लटका देख वह दंग रह गईं। उसने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। मां ने दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा। पड़ोसी उसे लेकर तीन पानी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा का मानना है कि 12 या 13 साल की उम्र किशोरावस्था की होती है। इस उम्र में बच्चे वास्तविक दुनिया से दूर काल्पनिक दुनिया में मशगूल रहते हैं। पड़ोसी के धमकाने पर वह डर के चलते आवेश में आ गई। उसके पास सहन की क्षमता नहीं थी। यदि समझदार होती तो हालातों से मुकाबला कर सकती थी लेकिन उसने नासमझी में मौत को गले लगाने का निर्णय लिया।


बच्चों की लड़ाई में पड़ोसी ने डांटा तो फांसी पर झूल गई छठी की छात्रा

बिंदुखत्ता की घटना, छात्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और पिता से शिकायत करने की धमकी दी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed