फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल के हनुमानगढ़ी स्थित पार्क में मिला बेतालघाट के युवक का शव

नैनीताल के हनुमानगढ़ी स्थित पार्क में मिला बेतालघाट के युवक का शव

Fri, 24 Nov 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के हनुमानगढ़ी स्थित पार्क में मिला बेतालघाट के युवक का शव
नैनीताल में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी के समीप पार्क से बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त बेतालघाट निवासी अनिल सिंह बिष्ट के रूप में हुई। कुछ साल पहले तक दुबई में मर्चेंट नेवी में काम करने के बाद वर्तमान में अनिल बंगलूरू में एक होटल में कार्यरत था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे फेरीहॉल तल्लीताल निवासी चंदन सिंह नयाल व राहुल सिरोही हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने वहां स्थित पार्क के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने तल्लीताल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शव के समीप एक बैग भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड समेत कई कागजात मिले। शव की शिनाख्त बेतालघाट निवासी अनिल सिंह बिष्ट (22) पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद दोपहर में परिजन नैनीताल पहुंचे। पूछताछ के दौरान परिजनों ने बताया कि अनिल वर्तमान में बंगलूरू स्थित एक होटल में काम करता था और दस दिन पहले ही वह हल्द्वानी में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। इससे पहले वह तीन साल तक दुबई में मर्चेंट नेवी में भी काम कर चुका था। परिजनों के मुताबिक इसी बीच अनिल ने नौकरी के लिए मसूरी में भी साक्षात्कार दिया था।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले अनिल हल्द्वानी से बंगलूरू के लिए निकला था और तभी से परिजनों की उससे फोन पर बात नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता नरेंद्र सिंह की बेतालघाट में दुकान है। अनिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एसआई महेश विश्वकर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का सही से पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक मृतक के बैग से एक डायरी भी मिली है जिसमें कुछ लाइनें लिखी हैं जो कि स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत के बाद घर में मचा कोहराम
बेतालघाट (नैनीताल)। यहां बाजार क्षेत्र निवासी युवक अनिल का शव नैनीताल स्थित एक पार्क में बरामद होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बचपन से ही अनिल पढ़ाई में तेज था। पूर्व में वह यहां रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाता था। अनिल के दोस्तों का कहना है की वह नशे से दूर रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह अनिल के दादा रूप सिंह को नैनीताल पुलिस ने फोन पर मौत की सूचना दी। अनिल का एक भाई बंगलूरू में काम करता है। बहन यहां अपने माता-पिता के साथ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed