फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाइक हादसे में राजकीय पालीटैक्निक में तैनात शिक्षक नैनवाल की दर्दनाक मौत

बाइक हादसे में राजकीय पालीटैक्निक में तैनात शिक्षक नैनवाल की दर्दनाक मौत

Sat, 09 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बाइक हादसे में राजकीय पालीटैक्निक में तैनात शिक्षक नैनवाल की दर्दनाक मौत
भीमताल (नैनीताल)। राजकीय पॉलीटेक्निक में कार्यरत शिक्षक राजेंद्र सिंह नैनवाल की बाइक हादसे में मौत हो गई। वे मूल रूप से ऊधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के निवासी थे और यहां नगर से सटे रावत गांव में किराए के कमरे में रहते थे।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह नैनवाल (42) शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी मोटरसाइकिल यूके 06 एस-6430 से रावत गांव से मल्लीताल विकास भवन के पास स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक की ओर जा रहे थे। वह डांठ में पार्किंग के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से तेजी से आ रही बाइक की टक्कर नैनवाल की मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे नैनवाल असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नैनवाल के सिर में गहरी चोट आई, जिससे उनका काफी खून बह गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल नैनवाल को किसी तरह तल्लीताल स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। थानाध्यक्ष एसके गंगवार, उपनिरीक्षक पनीराम ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मृतक नैनवाल की पत्नी पूनम नैनवाल यहां जीजीआईसी में गृहविज्ञान की शिक्षिका हैं। उनके दो पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद जीजीआईसी में शोकसभा कर छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह नैनवाल मूल रूप से गदरपुर क्षेत्र के निवासी थे
रावत गांव में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहते थे
पत्नी जीजीआईसी में शिक्षिका हैं, शोक में जीजीआईसी बंद
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
भीमताल (नैनीताल)। राजकीय पॉलीटेक्निक के शिक्षक राजेंद्र सिंह नैनवाल बाइक चलाते वक्त हमेशा हेलमेट पहनते थे लेकिन दुर्भाग्य रहा कि शुक्रवार को वह बगैर हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। लोगों का कहना था कि यदि नैनवाल ने हेलमेट पहना होता तो उनके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती और उन्हें बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीन माह पहले ही की थी स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
भीमताल (नैनीताल)। जहां शुक्रवार को बाइक हादसा हुआ, वहां सड़क में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठती रही है। इसके लिए संघर्ष समिति भीमताल ने तीन माह पहले ही लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा था। संघर्ष समिति के संस्थापक देवेंद्र सिंह फर्त्याल ने तीन स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
--------
तेज रफ्तार बाइकर के आगे नियम कानून फेल
भीमताल (नैनीताल)। मल्लीताल से लेकर नौकुचियाताल तक करीब छह किमी की इस रोड पर तेज रफ्तार बाइकरों के आगे यातायात के नियम कानून फेल हैं। लोगों के बार-बार की मांग के बाद भी पुलिस तेज रफ्तार बाइक चलाने, स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

------
विद्वान शिक्षकों में शुमार थे नैनवाल
भीमताल (नैनीताल)। राजकीय पॉलीटेक्निक के शिक्षक राजेंद्र सिंह नैनवाल इससे पहले राजकीय इंटर कॉलेज पदमपुरी में गणित के प्रवक्ता थे। गणित, विज्ञान में उनकी गहरी पकड़ थी। उनके निधन पर राजकीय शिक्षक संघ के डॉ. कन्नू जोशी, हेम त्रिपाठी, डॉ. सुरेश भट्ट, डॉ. संजीव अहलावत, डॉ. विवेक पांडेय, दीवान सिंह रावत, रश्मि त्रिपाठी, इला कैड़ा, डॉ. बालम रैक्वाल, योगेश जोशी, जगदीश बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed