फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्राम पंचायतों में लगाए जा रही सोलर लाइट में हो रहा खेल

ग्राम पंचायतों में लगाए जा रही सोलर लाइट में हो रहा खेल

Tue, 18 Sep 2018 02:02 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में लगाए जा रही सोलर लाइट में हो रहा खेल
घंटाघर पार्क में लगी सोलर लाइट
हल्द्वानी। ग्राम पंचायतों में लगाई जा रही सोलर स्ट्रीट लाइटों में गड़बड़ियां किए जाने का मामला सामने आया है। किसी विकासखंड की ग्राम पंचायतों में 12 से 13 हजार रुपये में पूरा सोलर सिस्टम स्थापित किया जा रहा है तो किसी में 18 से 20 हजार रुपये तक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने विभिन्न विकासखंडों और ग्राम पंचायतों में लगाए गए स्ट्रीट लाइटों की जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि भीमताल विकासखंड में टेंडर से प्रति सोलर लाइट पैनल 12494 रुपये में लगाया गया है। विकासखंड धारी में बिना टेंडर सिर्फ कोटेशन के आधार पर 18 से 20 हजार रुपये प्रति सोलर पैनल लाइटें लगाई गई हैं। भीमताल और धारी में सोलर स्ट्रीट लाइट पैनल लगाने वाली एजेंसियां भी अलग-अलग हैं। राजेंद्र सिंह बताते हैं कि सोलर स्ट्रीट लाइट बिना टेंडर के नहीं लगाए जा सकते लेकिन एक एजेंसी गुपचुप तौर पर मनमाने दामों पर सोलर लाइटें लगा रही है। दोनों स्थानों पर लगाए गई सोलर लाइटें और पैनल एक ही कंपनी और समान क्षमता की हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने वाली एजेंसी कुछ प्रधानों से साठगांठ कर मनमाने दामों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगा रही है। इन पर उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) का भी कोई नियंत्रण नहीं है। सोलर स्ट्रीट लाइटों का सरकारी स्तर पर कोई निश्चित मूल्य भी तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कहीं 12 हजार तो कहीं 20 हजार रुपये तक लगाए जा रहे हैं सोलर पैनल
कहीं टेंडर तो कहीं नाम के कोटेशन पर लग रही लाइटें

उरेडा के माध्यम से लगाई जाने वाली सोलर लाइटों में टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाती है। ग्राम पंचायतों और विकासखंडों में किन मानकों के तहत लगाई जा रही हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप भट्ट, परियोजना अधिकारी, उरेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed