फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जहर खाने से छात्रा की मौत

जहर खाने से छात्रा की मौत

Sat, 23 Dec 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
जहर खाने से छात्रा की मौत
हल्द्वानी। रोग से पीड़ित छात्रा ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राजीवनगर बिंदुखत्ता निवासी पूरन चंद जोशी की पुत्री निकिता (16) हाइस्कूल की छात्रा थी। उसके दिल का ऑपरेशन हुआ था। इस बीच उसे कुछ अन्य परेशानियां हो गईं थीं। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि छात्रा ने अपने रोग से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


लापता दोनों छात्राएं बरेली से बरामद
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुुलिस ने लाल स्कूल की लापता दो छात्राओं को बृहस्पतिवार की देर रात बरेली से बरामद कर लिया। पूछने पर छात्राओं का कहना था कि वे परिजनों के डांटने पर भाग गई थी। लाल स्कूल की सात छात्राएं घूमने के लिए बुधवार को रानीबाग गई थी। शीतला मंदिर और अन्य स्थानों से घूमने के बाद नवीं कक्षा की पांच छात्राएं अपने अपने घरों को लौट आई लेकिन नवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं घर नहीं लौटीं। इस मामले में अभिभावकों ने बनभूलपुरा थाने में लिखित सूचना दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने छात्राओं का पता लगाने के लिए बनभूलपुरा पुलिस के साथ एसओजी की टीम को लगाया। एसओजी ने छात्राओं का लोकेशन पता कर लिया। इस मामले में पुलिस टीमें बिजनौर और बरेली भेजी गई। बरेली से पुलिस ने दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि छात्राओं को घूमते हुए परिजनों ने देख लिया था। इसके बाद उनको डांट लगाई थी। गुस्साई छात्राएं रिश्तेदारी में बरेली चली गई थीं। दोनों छात्राओं को समझाकर माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। पता चला है कि पुलिस छात्राओं के भागने में में दो युवकों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed