फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण

शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण

Fri, 29 Sep 2017 02:12 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से किया यौन शोषण
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती का पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। युवक जब शादी से मुकरा तो युवती कोतवाली पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि युवती के तहरीर देने के बाद युवक शादी के लिए तैयार है। अब युवती से बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भवाली का एक युवक वेलेजली लॉज में 2012 से किराए पर रहता था। इस दौरान युवक की मकान मालिक की पुत्री से नजदीकियां बढ़ गईं। युवती मुखानी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करती है। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। दोनों तीन दिन पहले कैचीधाम मंदिर गए तो युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा। मंदिर में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब वह युवती से मिलने अस्पताल गया तो वहां बुधवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती का कहना था कि युवक उसकी बेइज्जती करना चाहता है। इस मामले में युवती ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इसी आधार पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। युवक के परिजनों का कहना है कि उसने युवती के लिए घर छोड़ दिया था। पहले युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था लेकिन अब उसकी नौकरी किसी कारण से छूट गई है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि युवक अब शादी करने के लिए तैयार हो गया है। इस मामले में अगले दिन युवती को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। युवती के कहने के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed