फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हत्या के प्रयास का आरोपी दिल्ली गया

हत्या के प्रयास का आरोपी दिल्ली गया

Fri, 29 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का आरोपी दिल्ली गया
हल्द्वानी। प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने का आरोपी भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल से दिल्ली चला गया। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार करती रही मगर उसने ऐसा चकमा दिया कि पुलिस वाले देखते रह गए।
विज्ञापन

गौलापार खेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हिमांशु पांडे 19 सितंबर की रात पौने ग्यारह बजे कार से गैस गोदाम रोड स्थित ससुराल जा रहे थे। कालाढूंगी रोड पीलीकोठी पर स्कूटी सवार दो लोगों ने उन पर गोली चलाई। कारतूस कार की बोनट में धंस गई। इस बीच स्कूटी सवार भाग निकले। पुलिस ने रास्ते के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो स्कूटी सवारों के चेहरे सामने आ गए। पुलिस ने कार मालिक की तहरीर पर ऊंचापुल निवासी संजय पांडे और छड़ायल के मैगी पडियार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के दूसरे दिन पुलिस की जांच से पता चला कि आरोपी संजय पांडे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपी के ठीक होेने का इंतजार कर रही थी। इस बीच आरोपी अस्पताल से रेफर कराने के बाद दिल्ली चला गया। थानाध्यक्ष कमाल हसन का कहना है कि आरोपी के बारे में पता चल गया है। अधिक शराब पीने से आरोपी संजय को गंभीर रोग हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed