फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जंगलियागांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जंगलियागांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 03 Apr 2019 02:31 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
जंगलियागांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
sucide shimla
भीमताल (नैनीताल)। जंगलियागांव निवासी चंपा देवी (28) पत्नी कुंवर सिंह की सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चंपा का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुल्याल ने बताया कि सोमवार सुबह परिजन चंपा देवी को तबीयत खराब होने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुल्याल ने बताया कि चंपा देवी के ससुर का भी 12 दिन पहले निधन हो चुका था। चंपा देवी के पति कुंवर सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन करते हैं। उसके दो छोटे बच्चे हैं। सोमवार शाम परिजनों ने चंपा देवी की रानीबाग के चित्रशिला घाट पर अंत्येष्टि कर दी। वहीं, हल्द्वानी एसटीएच में चर्चा थी कि चंपा ने जहर खाया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन



जंगलियागांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed