{"_id":"5bf31297bdec2269377f85ee","slug":"111542656663-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की बोगी से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की बोगी से लाखों का सामान चोरी
Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। ट्रेन की बोगी काट कर शहर के चार व्यापारियों का माल चोरी कर लिया गया। रामनगर के व्यापारी शफीक अहमद ने बताया कि लिबास हाउस के नाम सेे उनकी दुकान है। उनका कपड़ों का माल दिल्ली से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहा था। सोमवार को शाम चार बजे के बजाय रेलगाड़ी दिल्ली से सात बजे चली और रात 2:30 बजे रामनगर पहुंची। जब रेलगाड़ी रामनगर पहुंची तो ट्रेन की गार्ड रूम वाली बोगी में कटर से काटे गए थे। माल चोरी किया गया था। व्यापारी के अनुसार करीब 198000 रुपये के कपड़े चोरी हो गए। एक व्यापारी सोनू, सुभाष, चप्पल काम करने वाले सोनू, काशीपुर के एक व्यापारी का भी माल चोरी हुआ है। इस मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन अधीक्षक रामनगर और आरपीएफ चौकी काशीपुर को पत्र दिया। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में अमरोहा के बीच माल चोरी हुआ है। रामनगर में आरपीएफ चौकी प्रभारी अंसार आलम ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।