फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहले भी दो चीनी नागरिक देश से निकाले गए

पहले भी दो चीनी नागरिक देश से निकाले गए

Mon, 12 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
पहले भी दो चीनी नागरिक देश से निकाले गए
हल्द्वानी। सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं में आए दो चीनी नागरिकों ने भी अफगानी नागरिकों की तरह वीजा शर्तों का उल्लंघन किया था। जिला पुलिस ने उनको भी देश छोड़ने का आदेश दिया था। पुलिस के अनुसार चीनी दंपति लीयाओ लीकिंग और सुकिन हे 19 मई 18 को टूरिस्ट वीजा लेकर दिल्ली से लालकुआं आए थे। दोनों लालकुआं सेंचुरी मिल में ठहरे थे। जांच में पता चला कि दोनों के पास टूरिस्ट वीजा है लेकिन दोनों व्यवसाय के संबंध में बातचीत करने लगे थे। सबूत मिलने पर एसएसपी ने दोनों चीनी नागरिकों को पांच दिन में देश छोड़ने का आदेश दिया था। पुलिस के आदेश पर दोनों देश छोड़कर चले गए। इसी प्रकार एक चीनी नागरिक को देहरादून पुलिस ने सेलाकुई स्थित फैक्ट्री में पकड़ लिया था। जांच में पता चला कि चीनी नागरिक लियाओ युआन 25 सितंबर को 60 दिन के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। इसके बाद वह सेलाकुई स्थित होटल में ठहरा और कंपनी में काम करने लगा। खुफिया अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट कब्जे में लेकर देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया।
विज्ञापन


नियमों की जानकारी के बावजूद होटल प्रबंधन बेखबर
हल्द्वानी। पुलिस का मानना है कि विदेशियों के मामले में होटल प्रबंधन को तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए खबरदार किया गया है लेकिन वे जानते हुए बेखबर बने हैं। जिले में सिर्फ एक होटल की समस्या नहीं है। प्रत्येक होटल प्रबंधन को विदेशियों के ठहरने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए। आम नागरिक भी यदि किसी विदेशी को ठहराते हैं तो पुलिस को तत्काल अवगत कराना चाहिए। देखने में आता है कि जानबूझकर लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं। एलआईयू अधिकारी दीप भट्ट का कहना है कि इस मामले में आम लोगों को भी जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि विदेशी के आने का मंतव्य जानना खुफिया एजेंसियों का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed