फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रेमिका के चक्कर में अमेरिका में पढ़ाई छोड़ी, हल्द्वानी आकर जान दी

प्रेमिका के चक्कर में अमेरिका में पढ़ाई छोड़ी, हल्द्वानी आकर जान दी

Sun, 30 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के चक्कर में अमेरिका में पढ़ाई छोड़ी, हल्द्वानी आकर जान दी
demo pic
हल्द्वानी। अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर लौटे रिटायर्ड सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) भूपेंद्र सिंह जीना के इकलौते बेटे निहाल सिंह (26) ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस की पूछताछ से पता चला है कि उसका अमेरिका में रहने वाली युवती से ब्रेकअप हो गया था। इसी कारण वह पढ़ाई बीच में छोड़कर देश लौट आया था।
विज्ञापन


लोहरियासाल मल्ला में दुर्गानगर गली नंबर तीन निवासी भूपेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने शनिवार की सुबह दस बजे निहाल से नाश्ता करने के लिए कहा, लेकिन तनाव के चलते उसने नाश्ता नहीं किया। इसके बाद वह बाजार चले गए। घर में दादा राम सिंह जीना मौजूद थे। दोपहर में घर लौटकर आए तो निहाल का कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर उन्होंने मुखानी थाने की सूचना दी। पुलिस ने रोशनदान के सहारे अंदर घुसकर दरवाजा खोला। वहां बेटे की गर्दन पंखे से लटकी देखकर माता-पिता सन्न रह गए।
विज्ञापन


निहाल ने कपड़े का फंदा बनाया था। भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी चार बेटियों में निहाल सिंह इकलौता बेटा था। उसने बंगलुरु से बीटेक किया था। एमएस की पढ़ाई करने करने के लिए वह अमेरिका के पोर्टलैंड चला गया। उसका जून में कोर्स पूरा होना था लेकिन प्रेमिका से ब्रेकअप होने पर वह पढ़ाई बीच में छोड़कर मार्च में देश लौट आया। यहां आने पर उसने दिल्ली में कुछ दिनों तक जॉब किया लेकिन काम में उसका मन नहीं लग रहा है। भूपेंद्र के अनुसार शुक्रवार रात में निहाल ने कनाडा में नौकरी के लिए फार्म भरा था। पांच अक्तूूूबर को मुंबई में उसका इंटरव्यू था। चार अक्तूबर का उसने हवाईजहाज का टिकट बुक कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल कर दिया था फॉर्मेट
हल्द्वानी। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि निहाल ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल को फार्मेट कर दिया था। उसने सारे नंबर मिटा दिए हैं। पिता ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद लैपटॉप और मोबाइल वापस कर दिया।


तीन बहनें भी अमेरिका में हैं
हल्द्वानी। निहाल की तीन बहनें अमेरिका में हैं। इनमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन मुंबई में जॉब करती है। घटना की जानकारी मिलने पर बहनें भी परेशान हो गई हैं।


रिटायर्ड वन अधिकारी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed