फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत् थर फेंककर दी धमकी

पत् थर फेंककर दी धमकी

Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
पत्
थर फेंककर दी धमकी
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में पुलिस सनकी पत्थरबाज से परेशान है। यह पत्थरबाज बजरंग विहार के एक व्यापारी के घर को निशाना बनाकर लगातार पत्थर में लपेट कर जान से मारने का धमकी भरा पत्र फेंक रहा है। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को भी इस सनकी पत्थरबाज ने चुनौती दे दी। पुलिस के पहुंचने पर फेंके गए पत्थर में लिखा कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
विज्ञापन

बजरंग विहार निवासी व्यापारी अरविंद सिंह गौड़ के घर पिछले माह से रोजाना शाम सात बजे कोई सनकी पत्थरबाज पत्थर में धमकी से भरा पत्र लपेट कर फेंक रहा है। इसमें अरविंद को जान से मारने की धमकी लिखी होती है। परेशान अरविंद ने मामले की शिकायत मुखानी पुलिस से की है। इसके बाद पुलिस भी दो बार मौके पर जा चुकी है, लेकिन पत्थरबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एक बार तो पुलिस की मौजूदगी में ही पत्थरबाज ने एक धमकी भरा पत्र फेंक दिया, जिसमें लिखा था कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पुलिस मेरा पता भी नहीं लगा सकती। पुलिस कर्मी भी वहां कुछ देर तक खड़े रहे। उसके बाद चुपचाप चले गए। मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि कुछ लोगों पर संदेह है। दावा किया कि जल्द ही पत्थर फेंक धमकी देने वाला व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed