{"_id":"5b490a0f4f1c1b46748b480a","slug":"111531513359-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर बच्ची शोहदे को दांत कर चंगुल से छूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुर बच्ची शोहदे को दांत कर चंगुल से छूटी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। लामाचौड़ में एक बहादुर बच्ची शोहदे को दांतों से काट कर बमुश्किल छूटकर घर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों नेे लामाचौड़ पुलिस चौकी को घेरकर नाराजगी जताई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार शाम को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास रहने वाली एक बच्ची परचून की दुकान से चीनी लेकर लौट रही थी। रास्ते में एक बाइक सवार ने उसको पकड़ लिया। अचानक हुई घटना से बहादुर बच्ची घबराई नहीं, बल्कि उसने शोहदे के हाथ पर काटकर खुद को आजाद किया और घर पर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसी बीच बाइक सवार भी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद परिवार व आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी घेर लिया। स्थानीय निवासी अभिषेक भट्ट का कहना था कि लंबे समय से शोहदे सक्रिय हैं, जो बच्चियों, महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत करते हैं। काफी देर तक चौकी में हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से बाइक सवार की पहचान कर मामले की जांच शुरू की है। प्रदर्शन करने वालों नंदन सिंह, प्रेम बल्लभ भट्ट, सुंदर दत्त, दिनेश पांडे, कमल पांडे, दीपक पलड़िया, विनय नैनवाल, गिरीश भट्ट, भाष्कर पांडे, करण भट्ट, पंकज निगल्टिया, शुभम पांडे, निखिल, नारायण दत्त भट्ट, तारा दत्त भट्ट थे।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरी लामाचौड़ पुलिस चौकी
कई दिनों से इलाकों में शोहदों का है आतंक, लगातार हो रही घटनाएं