फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विवाहिता ने जहर गटका

विवाहिता ने जहर गटका

Sat, 10 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर गटका
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। बीएसएफ जवान की पत्नी ने संदिग्ध हालात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। वह यहां भाई के साथ रहकर मुक्त विवि से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पड़ताल में पढ़ाई को लेकर पति-पत्नी की नोकझोंक सामने आई है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने जहर खाने के बाद पति को फोटो व्हाट्सएप कर दिया था।
विज्ञापन

भावना भट्ट (22) पुत्री तारा प्रकाश सुयाल की शादी करीब सवा साल पहले राकेश भट्ट पुत्र दीप चंद्र भट्ट निवासी रीठा साहिब चंपावत से हुई थी। राकेश बीएसएफ में जवान है और पंजाब में तैनात है जबकि भावना यहां अपने भाई दीपक के साथ मुखानी के ऐशबाग कालोनी में किराए पर रहती है। दीपक ट्यूशन पढ़ाता है और भावना मुक्त विवि से बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दीपक बुधवार शाम को रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ाने चला गया। जब वह रात को करीब आठ बजे लौटकर आया तो दरवाजा नहीं खुला। उसने भावना को बहुत आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो देखा कि भावना की हालत बिगड़ी थी। भाई ने पड़ोसियों के साथ मिलकर बहन को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भावना की मौत की खबर लगते ही पिता, ससुर भी हल्द्वानी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नायब तहसीलदार नवीन चंद्र सिंह ने मृतका का पंचनामा भरा है। इधर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पति से पूछताछ में सामने आया है कि पति ने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था इसी को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भावना ने जब जहर खाने के बाद पति को व्हाट्सएप के जरिए सेल्फी भेजी थी। इसको देखकर पति के होश उड़ गए थे। पुलिस से पति की फोन पर हुई बातचीत में यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ जवान की पत्नी ने जहर खाकर दी जान
पुलिस का कहना, फोन पर पढ़ाई को लेकर पति से हुई थी नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed