फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

Thu, 30 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेते गिरफ्तार लेखपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा
नैनीताल। सितारगंज में ढाई हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार लेखपाल संतोष श्रीवास्तव को बुधवार को विजिलेंस की टीम ने प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश/प्रभारी विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अरविंद कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 28 नवंबर को जयंतनगर शक्तिफार्म निवासी शिक्षक शंकर विश्वास की शिकायत पर नायब तहसील सर्वे कार्यालय सितारगंज के लेखपाल को 2500 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी शिकायतकर्ता से उसकी विरासतन भूमि को खाता-खतौनी में दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। आरोपी को बुधवार को विजिलेंस की टीम विशेष जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश करने नैनीताल लाई जिसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed