फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माण कार्यों को रोका

अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माण कार्यों को रोका

Sat, 06 Apr 2019 02:15 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 06 Apr 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माण कार्यों को रोका
प्लॉट खरीदने के लिए लोगों को अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग गाइड करेगा।
रामनगर (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने शुक्रवार को कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान बिना नक्शा पास कराए बन रहे रिजॉर्टों और कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

डीडीए के एसई बीएस नेगी के नेतृत्व में एई माधवानंद जोशी, जेई मोहन राम आर्या की टीम ने रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कालाढूंगी के पास पीपलपोखरा में अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग को रुकवाया। यहां पर अजय अग्रवाल द्वारा 15 बीघा में कॉलोनी बनाई जा रही है, तो बलजीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रमोद तोलिया द्वारा भी अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई थी। जहां पर हो रहे निर्माण को टीम ने रुकवा दिया है और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ नोटिस देने की कार्रवाई की। इसके बाद टीम ने ढिकुली स्थित मैरियस रिजॉर्ट, कॉर्बेट ट्रैस रिजॉर्ट सहित एक निर्माणाधीन रिजॉर्ट में छापा मारा। यहां भी बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य हो रहा था, जिसे टीम ने रुकवा दिया। नयागांव में शोभित बंसल के निर्माणाधीन गोदाम के काम को रुकवाया। टीम ने दिनभर रामनगर में कई जगह छापे मारे। एसई ने लोगों से आग्रह किया है कि वह बिना नक्शा पास कराए प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त न करें।
विज्ञापन




अवैध प्लॉटिंग पर हो रहे निर्माण कार्यों को रोका
जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने रिजॉर्टों और अवैध कॉलोनियों में मारा छापा
बिना नक्शा पास हो रहे थे निर्माण कार्य



रानीबाग में व्यावसायिक निर्माण सील
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण ने रानीबाग क्षेत्र में अवैध रुप से बनाए जा रहे ग्रुप हाउसिंग संबंधी व्यावसायिक निर्माण कार्य को सील कर दिया है। डेढ़ साल पहले प्राधिकरण ने इसी निर्माण कार्य का चालन किया था। चालान होने के बाद भी अवैध निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव हरबीर सिंह ने बताया कि शीतला माता मंदिर के पास आरके सिंह की ओर से डेढ़ साल पहले फ्लैट्स बनाने का काम शुरू किया लेकिन प्राधिकरण से इस काम की अनुमति नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि जानकारी होने के बाद प्राधिकरण ने व्यावसायिक निर्माण का चालान कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। सूचना मिली थी बिना प्राधिकरण की अनुमति के फ्लैट्स बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस सूचना के आधार पर शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने रानीबाग पहुंचकर निर्माण सील करते हुए औजार कब्जे में ले लिए। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण लगभग 2365 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में कराया जा रहा था। अवैध कार्य करा रहे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीलिंग टीम में प्राधिकरण सचिव के अलावा परियोजना अधिकारी सीएम साह, अधिशासी अभियंता विजय माथुर आदि शामिल थे।


प्राधिकरण की अनुमति के बिना चल रहा था अवैध निर्माण, डेढ़ साल पहले डीडीए ने किया था चालान



शहर में भी जमकर हो रहा है अवैध निर्माण
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में भी जगह-जगह धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहे हैं। इनमें से कुछ वैध हैं तो कुछ अवैध। शहर के मुख्य मुख्य स्थानों पर तो लोगों ने आचार संहिता की आड़ में बहुमंजिली इमारतें तक खड़ी कर ली हैं लेकिन अभी तक प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगातार हो रहे निर्माण कार्य की जांच तक नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed