फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेटे ने ही की थी गला काटकर मां की हत्या

बेटे ने ही की थी गला काटकर मां की हत्या

Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने ही की थी गला काटकर मां की हत्या
मुनस्यारी। मुनस्यारी के दूरस्थ सुरिंग गांव में बेटे ने ही मां की हत्या कर शव खाई में फेंका था। मृतका के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छोटे पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम ने देर शाम आरोपी को सुरिंग गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सुरिंग गांव निवासी स्व.मंगल सिंह की पत्नी 54 वर्षीय हिरमा देवी का शव खाई में मिला था। मृतका के गले पर गहरा घाव था। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शनिवार को भदेली में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं थी, लेकिन कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने से पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को धारचूला से पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य भी सुरिंग गांव पहुंचे। इस दौरान घटना को लेकर दहशत छाई रही। देर शाम मृतका के बड़े पुत्र कमलेश सिंह ने ग्रामीणों के साथ मुनस्यारी थाने पहुंचकर अपने छोटे भाई 27 वर्षीय मनोहर सिंह मर्तोलिया के खिलाफ मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। इसके बाद सीओ की मौजूदगी में मनोहर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होते ही मुनस्यारी के तहसीलदार डॉ.ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, एसआई अरुण राणा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुरिंग गांव रवाना हुई, जहां देर शाम टीम आरोपी को गिरफ्तार कर मुनस्यारी ले आई। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोहर सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed